राघोगढ़: रुठियाई में एक युवती को युवक द्वारा परेशान करने के मामले में विश्व बिंदु परिषद ने थाने में दिया आवेदन, मामला हुआ दर्ज
Raghogarh, Guna | Jul 15, 2024 राघोगढ़ तहसील के धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई कस्बे में एक युवती को काफी समय से एक युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था। 15 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, युवती की ओर से विश्व हिंदू परिषद ने रुठियाई पुलिस चौकी में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।