राघोगढ़: राघोगढ़ मंडी में विपणन संघ के गोदाम पर खाद लेने उमड़ी किसानो की भीड़, कतारों में खड़े किसानों के वीडियो आए सामने
Raghogarh, Guna | Jul 13, 2024 राघोगढ़ मंडी में विपणन संघ गोदाम पर एक बार फिर खाद लेने किसानो की भीड़ दिखी। परेशान किसानो ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए है। विपणन संघ गोदाम से 10 किलोमीटर दूर राघोगढ़ में NFL विजयपुर प्लांट में 5500 टन यूरिया रोज बनता है फिर भी इलाके के किसान परेशान है। राघोगढ प्रभारी तहसीलदार रेणु कांसलीवाल कहा, मशीन का सर्वर डाउन होने से दिक्कत आती है समय लगता है।