राघोगढ़: सावत खेड़ी गांव में साले की चाकू घोंप कर हत्या करने वाले जीजा को राघोगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Jul 14, 2024 राघोगढ़ थाना के सावत खेड़ी गांव में हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। 14 जुलाई को थाना प्रभारी जुबेर खान बताया, 13 जुलाई की रात सावत खेड़ी गांव में मृतक विमल कुशवाहा की चाकू मार कर हत्या करने वाले जीजा मनोज कुशवाह निवासी तोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ससुराल के कार्यक्रम में नशे में उत्पात कर रहा था मृतक के मना करने पर खफा होकर चाकू मार दिया।