राघोगढ़: सावत खेड़ी गांव में खटिया पर सो रहे व्यक्ति की चाकू मार कर की हत्या, जीजा पर लगे हत्या के आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Raghogarh, Guna | Jul 14, 2024 राघोगढ़ थाना क्षेत्र के सावत खेड़ी गांव में विमल कुशवाहा की बीती रात चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक के भाई अशोक कुशवाहा ने 14 जुलाई को राघोगढ़ अस्पताल में बताया घर पर कार्यक्रम था रिश्तेदार थे टोडरा निवासी जीजा मनोज कुशवाहा नशे में आया तो मृतक विमल कुशवाहा ने भगा दिया। दोबारा आए जीजा ने खटिया पर सो रहे विमल को चाकू मारने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।