मुगलसराय: मुगलसराय में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज, 6,060 लोगों की स्क्रीनिंग में 21 लोग संक्रमित मिले
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुगलसराय में 6,060 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जांच के बाद 21 लोगों में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई। मंगलवार दोपहर 01 बजे को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। संक्रमित मरीजों का इलाज जारी है।