घाटीगांव: ग्वालियर स्कूल में बच्ची से झाड़ू-पोछा लगवाने के मामले में पीड़ित बच्ची का पिता पहुंचा एसपी ऑफिस
ग्वालियर में बच्ची से स्कूल में झाड़ू -पोंछा लगवाने और बर्तन मंजवाने पर आपत्ति जताना पीड़िता के पिता को महंगा पड़ गया है। आरोपी टीचर ने अपने पति व बेटे को बुलाकर पीड़ित पिता को ना सिर्फ धमकाया है, बल्कि झूठे केस में फसाने की भी धमकी दी है। महिला टीचर के रवैए से डरी सहमी 9 साल की बच्ची अब जाने से डर रही है।