लखीसराय। नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर 2 मई से आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार की पूर्वाह्न 11:30 पर भीषण गर्मी के बावजूद शहर के विभिन्न वर्गों के श्रद्धालु यज्ञ मंडप में पहुंचकर परिक्रमा करते नजर आए।