किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 03-09-2026 को डीएम नवीन कुमार एवं एसपी संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में ठाकुरगंज ब्लॉक के सभागार में बिहार के बाहर से आने वाले गिट्टी, बालू, फर्जी GST बिल एवं माइनिंग चालान, मवेशी, बेडमिशाली, कोयला, लकड़ी, ब्राउन शुगर, स्मैक, गांजा, गोल्ड, सिल्वर आदि की अवैध तस्करी की जांच एवं रोकथाम हेतु गलगलिया चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जॉइंट ब्रीफिंग की गई।जिला पदाधिकारी एवं पुलिस कप्तान द्वारा चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने ड्यूटी आवर में सजग होकर वाहनों की जांच करना सुनिश्चित करेंगे ।
बैठक में सहायक निदेशक, खान एवं भूतत्व, किशनगंज द्वारा बिहार राज्य के बाहर से आने वाले बालू, गिट्टी लदे वाहन की जांच SOP की विस्तृत जानकारी दी गयी।
परिवहन विभाग, GST और आबकारी (Excise) विभाग के द्वारा भी वाहनों के कागजात की विस्तृत जानकारी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ साझा की गई।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर गलगलिया चेक पोस्ट पर नियमित रूप से चौकन्ना रहकर निगरानी सुनिश्चित करेंगे ।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, उत्पाद कप्तान ,पुलिस उपकप्तान सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #videogames #vacaciones #venezuela #newyork #viralpost #2026Goals