दुष्कर्म मामले का फरार आरोपी लल्लू मुखिया गिरफ्तार,सिलिगुड़ी के होटल से हुई गिरफ्तारी
किशनगंज जिला के पोआखाली थाना कांड संख्या 120/26 के दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त अहमद हुसैन उर्फ लल्लू उर्फ लल्लू मुखिया को किशनगंज पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर 3 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज, सिलीगुड़ी के पास स्थित एक होटल से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी में पश्चिम बंगाल पुलिस का भी सहयोग लिया गया।
मामले में आरोपी के विरुद्ध पोवाखाली एवं सुखानी थाना में 8 से अधिक कांड दर्ज बताए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त को किशनगंज न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि मामले के अनुसंधान के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य भी संकलित किए गए हैं और अन्य बिंदुओं पर जांच किया गया है। Kishanganj Police District Kishanganj Bihar Police Araria Police Dr Md Jawaid M.T.News