धौलपुर: चिटफंड के नाम पर ठगे गए पीड़ितों ने जिला पुलिस अधीक्षक को कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
शहर में चिटफंड के नाम पर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगे गए लोगों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सुमित मेहरड़ा को शिकायती पत्र सौंपा है। शिकायती पत्र के माध्यम से ठगे गए लोगों ने बताया कि कैला कॉलोनी जेल रोड निवासी आरोपियों के द्वारा पैसा दुगना किए जाने के नाम पर भोले भाले गरीबों से रुपए ठगे गए है।