धौलपुर: विश्व वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने शतायु मतदाता को पुराना शहर के कच्ची कुई में किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2024 के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी शतायु मतदाता रसीद के घर दोपहर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुराने शहर के कच्ची कुई इलाके में शतायु मतदाता के घर जाकर माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर उत्साहित मतदाता रसीद ने उनसे हाथ मिलाया।