धौलपुर: दीवार गिरने से घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा
बसेड़ी थाना क्षेत्र के टुनीयापुरा गांव में 5 दिन पूर्व गिरी दीवार के नीचे दबने से घायल हुए बुजुर्ग ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया। जिसके शव को पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट के बाद बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अस्पताल चौकी प्रभारी के मुताबिक बसेड़ी पुलिस को सूचना दी है।