धौलपुर: उत्तर प्रदेश से अपहृत युवक को धौलपुर पुलिस ने कराया मुक्त, चंबल के बीहड़ों में छोड़ भागे थे बदमाश
चार दिन पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से अपहरण कर लाए गए एक युवक को धौलपुर कोतवाली पुलिस ने मुक्त करा लिया है। मध्यप्रदेश बॉर्डर पर गश्त के दौरान पुलिस को चंबल के बीहड़ से युवक के चिल्लाने की आवाज आई थी। जिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश युवक को बीहड़ो में छोड़कर भाग निकले।