धौलपुर: वृक्षारोपण कर मनाया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन, भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का लगाया आरोप
धौलपुर के गांधी पार्क में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के कार्यक्रम के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। गांधी पार्क में एकत्रित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबो