धौलपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने नगर परिषद का घेराव किया, आयुक्त के ना मिलने पर प्रदर्शन कर झूठे वादे करने का आरोप लगाया
जलभराव की समस्या से जूझ रहे आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों ने नगरपरिषद कार्यालय का घेराव कर दिया। कार्यालय में नगरपरिषद आयुक्त के ना मिलने पर नाराज लोगों ने उनके चैंबर के बाहर धरना दे दिया। लोगों ने नगर परिषद कर्मचारियों पर उनके साथ धक्कामुक्की करने के भी आरोप लगाए। समस्या को लेकर नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि 5 दिन पूर्व जलभरा