रॉबर्ट्सगंज: चोपन थाना क्षेत्र के सूबेदार गली के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन रौंदते हुआ फरार, व्यक्ति की मौत
चोपन अंतर्गत शक्तिनगर - वाराणसी मुख्य मार्ग पर सूबेदार गली के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बृहस्पतिवार देर रात्रि अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। जिसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मृत होने की पुष्टि के लिए सबसे पहले वह अस्पताल पहुंची जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया