रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज निवासी दंत चिकित्सक और उनके बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत,मिर्जापुर से घर लौटते समय हुआ हादसा।
रॉबर्ट्सगंज निवासी दंत चिकित्सक और उनके बेटे की सड़क दुर्घटना में गुरुवार दिन रात्रि मौत हो गई। बताया जाता है कि दंत चिकित्सक पंकज पांडे अपने पूरे परिवार के साथ मिर्जापुर गए थे और गुरुवार की रात्रि वापस लौट रहे थे इसी दौरान मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास उनकी कार खड़ी ट्रक से टकरा गई।