रॉबर्ट्सगंज: भरौली ग्राम पंचायत के मिश्रगवां में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई
घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। भरौली ग्राम पंचायत निवासी लालधारी कोल 60 पुत्र बौड़म कोल भरौली गांव में ही बिल्डिंग मटेरियल के सप्लायर के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करते थे। बृहस्पतिवार को मिश्रगवां में मैटेरियल सप्लाई करना था।