रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में आदिवासी विकास मंच ने किया प्रदर्शन, रेणुका पार्क के आदिवासी क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग की
कलेक्ट्रेट में आदिवासी विकास मंच ने गुरुवार दोपहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।आदिवासियों ने आदिवासी विकास मंच सोनभद्र के माध्यम से प्रदर्शन कर ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा,इस प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी विकास मंच के संयोजक हरदेवनारायण तिवारी ने किया ।