हमीरगढ़: नगर पालिका हमीरगढ़ में भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 7 और निर्दलीय ने 5 वार्डों में जीत हासिल की
हमीरगढ़। नगर पालिका चुनाव के परिणाम में भाजपा ने सबसे अधिक 8 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी 7 वार्डों में विजयी रहे। वहीं 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। 20 वार्डों वाली हमीरगढ़ नगर पालिका में चुनाव परिणाम के बाद अब पालिका बोर्ड की तस्वीर साफ हो गई है।