बदायूं: कोतवाली क्षेत्र के गद्दीचौक मुहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, गंभीर युवक अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 11, 2025 बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र के गद्दीचौक मुहल्ले में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों को जैसे ही पता चला परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गम्भीर युवक दीपक पुत्र सुरेन्द्र निवासी कैलाश टॉकीज मोहल्ला के गद्दीचौक थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। गम्भीर युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।