बदायूं: एसके इण्टर कॉलेज के पास कुछ दिन पहले हुए विवाद के चलते दबंगों ने मैकेनिक युवक को लाठी-डंडों से पीटा
Budaun, Budaun | Jun 11, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के एस के इंटर कॉलेज के पास कुछ दिन पहले हुए विवाद के चक्कर में दबंगों ने मैकेनिक युवक को घेर कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक वाजिद पुत्र मुहम्मद अतीक निवासी मीरा सराय थाना सिविल लाइंस क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस जांच में जुटी है।