बदायूं: धोवई गांव की महिला ने डिलीवरी में मृतक बच्चे को जन्म दिया, इलाज के दौरान जच्चा की भी हुई मौत: पुलिस
Budaun, Budaun | Jun 11, 2025 बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के धोवई गांव की रहने वाली महिला ने डिलीवरी के दौरान मृतक बच्चे को जन्म दिया। थोड़ी ही देर के बाद महिला की भी हालत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज को ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला नन्ही पत्नी उमेश निवासी धोवई थाना सहसवान क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस जांच में जुटी।