बदायूं: लौड़ा बहेड़ी गांव में कहासुनी के बाद तीन लोगों ने युवक को लोहे के कड़े से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 11, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र लोड़ा बहेड़ी गांव में कहासुनी होने पर तीन लोगों ने विश्नू पुत्र भानु प्रताप के लोहे का कड़ा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने विश्नू का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।