खेत की मेड़ पर बागड़ लगाने को लेकर खू.नी संघर्ष, पड़ोसियों ने मां-बेटी को खेत में पटककर पी-टा
मुरैना। महुआ थाना क्षेत्र के गुमानीपुरा गांव में खेत की मेड़ पर बागड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मा.रपीट कर दी। मा.रपीट में बेटी अंजली के सिर में चोट आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुमानीपुरा निवासी अशोका बाई सखवार अपने खेत की मेड़ पर बागड़ लगाने के लिए लकड़ियां गाड़ रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भारत सखवार, बंटी सखवार और कमलेश सखवार वहां पहुंच गए। उन्होंने बागड़ लगाने का विरोध करते हुए लकड़ियां गाड़ने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि तीनों लोगों ने अशोका बाई को खेत में पटककर मा.रपीट शुरू कर दी। मां को बचाने के लिए बेटी अंजली बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मा.रपीट कर दी। इस दौरान अंजली के सिर में चोट लग गई।
घटना के बाद पीड़िता ने महुआ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारत सखवार, बंटी सखवार और कमलेश सखवार के खिलाफ मा.रपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#मुरैना #morena