टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले में शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड
टीकमगढ़ जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल बरेठी में शुक्रवार को एक शिक्षक सुखलाल नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। शिक्षक ने नशे की हालत में बच्चों से अभ्रदता की। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही बताया क्या की जिला शिक्षा अधिकारी ने घटना में मौजूद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।