करनैलगंज: जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए पीटा, कौड़िया थाना में 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बेलवा बाजार गांव में जमीनी विवाद को लेकर 15 जून को मारपीट का मामला सामने आया है। थाना में तहरीर देते हुए कृष्ण मुरारी ने बताया कि विपक्षी उसके घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे और मना करने पर मारने पीटने लगे बचाने आए बेटा-बेटी व पत्नी को भी मारा पीटा। सोमवार को 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।