करनैलगंज: पिपरी के पास एक निजी फैक्ट्री का ट्रांसफार्मर जला, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय पर पाया गया काबू
ग्राम पिपरी के पास एक निजी फैक्ट्री के ट्रांसफॉर्मर मे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकलने लगी। आग इतनी तीव्र थी कि ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। रविवार 4 बजे SDO आकाश श्रीवास्तव ने बताया जिस ट्रांसफॉर्मर मे आग लगी है, वह कंज्यूमर का निजी ट्रांसफॉर्मर है। जिससे क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।