विद्युत निगम की बड़ी कार्रवाई:-राजाखेड़ा में 15 ट्रांसफार्मर उतारे,6 उपभोक्ता के ट्रांसफॉर्मर उतारते ही मौके पर जमा कराए 4 लाख रुपये, बकायेदार ट्रांसफॉर्मर लेके भागा मुक़दमा होगा दर्ज
राजाखेड़ा |जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने राजाखेड़ा उपखंड में बिजली चोरी और बकाया बिलों की वसूली को लेकर व्यापक अभियान शुरू कर रखा है ।डिस्कॉम के मरेना व राजाखेडा शहर, ग्रामीण क्षेत्रों मे बकायेदारों पर बड़ा एक्शन किया गया है। निगम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।डिस्कॉम का दस्ता देख बकायेदारों मे हलचल देखी गयी, 26 लाख की बकाया राशि पर 15 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए जिनमे से 5 उपभोक्ताओं ने मौके पर 4 लाख रुपये जमा करा दिये तो डिस्कॉम ने उनकी बिजली ट्रांसफॉर्मर रख कर पुनः शुरू की।
विद्युत विभाग की टीम ने बकाया वसूली के तहत सख्त रुख अपनाते हुए बकाया राशि पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दबाव बढ़ता देख उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया राशि नकद राशि जमा कराई।
*बिजली चोरी से ठंडी हवा लेने वाले रडार पर*-
निगम की सतर्कता टीम ने चेकिंग के दौरान पाया कि कई उपभोक्ता अवैध रूप से भारी लोड वाले उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे थे। कार्रवाई के तहत वीसीआर (VCR) भरी जा रहीं हैं ।
इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं जो एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग बिना वैध कनेक्शन या मीटर बाईपास कर रहे हैं ।
*अधिकारियों का बकायेदारों व बिजली चोरी पर सख्त संदेश*:
यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो उपभोक्ता बार-बार चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन स्थायी रूप से काटे जा रहे हैं । बिजली चोरी न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे सिस्टम पर लोड बढ़ता है जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है।डिस्कॉम सम्वेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस के साथ कार्यवाही कर्ता नजर आ रहा है
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बकाया बिल तुरंत जमा कराएं और अवैध रूप से बिजली का उपयोग न करें व वैध बिजली कनेक्शन से बिजली का उपयोग करे। विद्युत तंत्र पर ट्रिपिंग नहीं आए और बिजली सुचारू रूप से चल सके। कार्यवाई मे मरेना JEn रणवीर सिंह, जिला पुलिस व डिस्कॉम पुलिस व 20 बिजलीकर्मी मौजूद रहे।
*SE धौलपुर विवेक शर्मा ने बताया कि बड़े कृषि बकायेदारों जिनके बकाया राशि 30 हजार से ज्यादा हे उन सभी के ट्रांसफॉर्मर उतारे जा रहे हैं वही अन्य बकायेदारों के कनेक्शन काटकर बिजली बंद की जा रही है*।उक्त सयुंक्त कार्यवाही डिस्कॉम कर्मी, जिला पुलिस व डिस्कॉम पुलिस ने 26लाख की बकाया राशि पर की गई।जिसमें जैतपुर से पांच ट्रांसफार्मर उतारे गए और तोमरों का अड्डा से तीन ट्रांसफार्मर, कुसेड़ा से दो ट्रांसफार्मर उतार कर रिस्टोर शाखा में जमा कराए गए हैं ।वही मौके पर 4 लाख रुपये जमा कराए पांच उपभोक्ताओं से ।जिसमें उतारे गए ट्रांसफार्मर जैतपुर से Ag के 3 फेस के 4और सिंगल फेस का एक तोमरो के अड्डा से Ag के तीन ट्रांसफार्मर और कुसेड़ा से Ag के दो ट्रांसफार्मर ।वहीं मौके पर पैसे जमा करने वाले तोमरो का अड्डा से एक के पैसे जमा हुए और कुसेड़ा से Ag के 4 ट्रांसफार्मर के पैसे मौके पर जमा कराए ।
Dhaulpur, Dholpur | Jun 4, 2026