उमर अब्दुल्ला कैबिनेट के बड़े तोहफे, कश्मीर में 3 जगहों पर बनेंगी नई फल मंडियां; पाडर में खनिजों की होगी ई-नीलामी
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को जम्मू में हुई जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
मंत्रिमंडल ने अर्बन एसेट मैपिंग एंड मोनेटाइजेशन पॉलिसी -2026 और जम्मू-कश्मीर हाइड्रो पावर पॉलिसी -2026 को मंजूरी प्रदान की। इसके अलावा विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण और आवंटन से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।
सूत्रों के अनुसार आवास एवं शहरी विकास विभाग की ओर से तैयार अर्बन एसेट मैपिंग एंड मोनेटाइजेशन पॉलिसी -2026 का उद्देश्य शहरी स्थानीय निकायों की संपत्तियों की व्यवस्थित पहचान, मैपिंग और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। इस नीति के माध्यम से शहरी संपत्तियों से राजस्व जुटाकर नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा।
#OmarAbdullah #JammuKashmir #KashmirNews #FruitMandi #Padder #EMining #CabinetDecision #JammuKashmirNews #JKUpdates #BreakingNews #bjp #aap #congress
Sadar, Lucknow | Nov 14, 2026