प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 3.4 किलो डोडाचूरा जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतापगढ़। पारसोला थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी राकेश कटारा के नेतृत्व में मुगांणा से आ रही रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान भाग रहे प्रभुलाल उर्फ दयाराम थोरी (49) को पकड़ा। उसके पास से पीले कट्टे में 3 किलो 410 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।