ढीमरखेड़ा: पाली में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी, जेवर, राशन और कुकर भी चुरा ले गए
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी परिवार सहित बाहर गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोर घर से 65 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, गेहूं-चावल और रसोई का प्रेशर कुकर तक चोरी कर ले गए।