अपर जिलाधिकारी हाथरस बसंत लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सादाबाद तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां काफी कम संख्या में फरियादी पहुंचे। दोपहर तक मात्र 14 शिकायतें दर्ज हुई, उनमें से ज्यादातर का अधिकारियों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण समाधान किया गया वहीं से शिकायतों के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है।