महरौली: किशनगढ़: दिल्ली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया
किशनगढ़ थाने की टीम ने एक घोषित अपराधी इफेयानी को गिरफ्तार किया है, जो नाइजीरिया का नागरिक है। 45 वर्षीय इफेयानी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत, क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन, में मामला दर्ज है। इसे 16 मार्च 2022 को अदालत द्वारा घोषित अपराधी बनाया गया था और दिल्ली एवं एनसीआर में अवैध ड्रग सप्लाई के एक मामले में शामिल था। गिरफ्तारी से बचने, छुपकर रह रहा था।