महरौली: किशनगढ़: जुए के अड्डे पर ऑपरेशन सेल की रेड, मौके से 6 आरोपी गिरफ्तार
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के आपरेशन सेल की टीम ने जुए के अड्डे पर रेड करके आधा दर्जन आरोपियों को पकड़ा है और मौके से कैश के अलावा जुआ में इस्तेमाल सामान को भी जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अकील खान, राजवीर सिंह, शुभम कुमार चौरसिया, चंद्रपाल, महेंद्र सिंह और वसीम के रूप में हुई है। यह सभी वसंत कुंज और किशनगढ़ इलाके के रहने वाले हैं।