महरौली: वसंत कुंज: मेट्रो साइट पर दीवार गिरी, बारिश से सीवेज लाइन टूटी, कोई हताहत नहीं
वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन (D5-D6) के निर्माण स्थल पर दीवार गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, जांच अधिकारी और पुलिस कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां पता चला कि मेसर्स जे. कुमार इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा बनाई जा रही दीवार मुख्य सड़क के किनारे गिर गई। जांच में सामने आया कि भारी बारिश के कारण सीवेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे दीवार गिर गई।