महरौली: किशनगढ़: हथियार की नोक पर वारदात करने वाला आरोपी गश्त में गिरफ्तार
हथियार के नोक पर लूटपाट और स्नेचिंग करने वाले एक शातिर बदमाश को किशनगढ़ थाना की पुलिस टीम ने पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है, यह आरके पुरम इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इसके ऊपर पहले से लूट, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट इत्यादि के सात मामले चल रहे हैं।