सारठ: थाना परिसर में थाना दिवस पर ज़मीन विवाद के मामलों की सुनवाई, CI विभाष कुमार बोले- जांच कर करेंगे निपटारा
सारठ थाना परिसर में गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक थाना दिवस का आयोजन करके थाना क्षेत्र के लोगों की जमीन विवाद के मामले की सुनवाई की गई। CI विभाष कुमार बोले कुल 5 मामले आए हैं, जिसमें जांच पड़ताल के लिए कागजात की मांग की गई है। वहीं एक पक्ष के शिकायत पर दूसरे पक्ष को भी कागजात लेकर आने का निर्देश दिया गया है। थाना प्रभारी डीके साह समेत अन्य लोग मौजूद थे