खूंटपानी: 1965 में बना गोटाई प्राथमिक विद्यालय जर्जर,
प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने विद्यालय पहुंचकर लिया जायजा
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत गोटाई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन इन दिनों जर्जर अवस्था में है। वर्ष 1965 में निर्मित इस विद्यालय की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि भवन बच्चों और शिक्षकों के लिए खतरे का संकेत दे रहा है। विद्यालय की छत से बारिश का पानी टपकता है, वहीं दीवारें भी धंसने की स्थिति में पहुंच गई हैं। ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा