राऊ: चंदन नगर ब्रिज निर्माण के लिए महापौर, एमआईसी सदस्य और पूर्व विधायक ने किया संयुक्त दौरा, बाधक निर्माणों पर चर्चा की
Rau, Indore | Apr 26, 2025 इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने चंदन नगर इलाके का दौरा किया। जहां क्षेत्र के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद के सदस्य निरंजन सिंह गुड्डू, राजेश राठौर सहित पार्षद और निगम के प्लानिंग और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जहां सभी ने जिला अस्पताल से शुरू होकर सिरपुर तालाब के पहले खत्म होने वाले 25 मीटर चौड़े ब्रिज के लिए निरीक्षण किया।