राऊ: एमआर-2 सड़क निर्माण में एलाइनमेंट और सेंट्रल लाइन को लेकर रहवासियों ने सवाल उठाए, कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए
Rau, Indore | Apr 22, 2025 इंदौर की एमआर-2 सड़क निर्माण को लेकर रहवासियों ने एलाइनमेंट और सेंट्रल लाइन के निर्धारण पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वर्तमान योजना में कई घर और संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। रहवासियों की इस मांग और आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं।