राऊ: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इंदौर से जम्मू-कश्मीर जाने वाली ट्रेनों के ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग में गिरावट
Rau, Indore | Apr 25, 2025 इंदौर से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होने वाली ट्रेनों के ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग में हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसमें रेलवे पीआरओ ने बताया कि जहां पहले यात्रियों की संख्या अधिक थी, वहीं अब ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, विंडो टिकट बुकिंग पर इसका खास असर नहीं देखा गया है।