राऊ: पति की मारपीट से परेशान महिला ने की आत्महत्या, राजेंद्र नगर में मामला दर्ज
Rau, Indore | Apr 24, 2025 इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में महिला ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जिसमें राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क के पास रहने वाली काजल ने फांसी लगा ली। परिजन निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाए कि मृतिका का पति आये दिन मारपीट करता रहता था, कल भी विवाद होने के बाद काजल ने आत्महत्या का कदम उठाया।