राऊ: 60 फीट रोड पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया, करीब 200 दुकानों के शेड और कब्जे तोड़े
Rau, Indore | Apr 21, 2025 इंदौर के 60 फीट रोड पर लगातार ट्रैफिक की समस्या बनी हुई थी और यातायात प्रभावित हो रहा था दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर भी कब्जा कर लिया था और अतिरिक्त शेड लगा लिए गए थे। उसको लेकर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू करी। जिसमें लगभग 200 दुकानों के बाहर लगे अतिरिक्त शेड और ओटलों पर कार्रवाई की गई। जिसमे एक दिन पूर्व ही नगर निगम द्वारा अनाउसमेंट किया था।