राऊ: पहलगाम आतंकी हमले पर उषा ठाकुर का तीखा बयान, कहा- यह मोदी का भारत है, अब आतंक पर चुप नहीं बैठेंगे
Rau, Indore | Apr 23, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और महू से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने इस हमले पर गहरी चिंता जताते हुए इसे देश की एकता और शांति पर सीधा प्रहार बताया। जिसने पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि यह आज का मोदी का भारत है, जो इस तरह की घटनाओं पर चुप नहीं बैठेगा और उन पिशाचों पर सख्त कार्रवाई होगी।