बिजनौर: सिविल लाइन में रील बनाने के चक्कर में फड़ लगाने वाले युवक ने राहगीर को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Oct 6, 2024 बिजनौर के सिविल लाइन में रविवार को सुबह समय करीब 7:00 बजे फdb लगाने वाले एक युवक ने चलते राहगीर को पीटा और खुद ही वीडियो वायरल कर दी। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिजनों ने भी पुलिस से मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है।