बिजनौर: गांव रसीदपुर गढ़ी के जंगल में गुलदार दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया
Bijnor, Bijnor | Oct 5, 2024 बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव रसीदपुर गढ़ी के जंगल में शनिवार को समय करीब 5:30 बजे वन विभाग की टीम पहुंची और पिंजरा लगा दिया है। इस जंगल में किसान के ट्यूबवेल की छत पर कर गुलदार बैठे दिखाई दिए थे। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। लोगों की शिकायत में वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वन विभाग की टीम ने मौके पर पिंजरा लगा दिया है।