बिजनौर: गांव झलरा में बंद पड़े रेलवे फाटक को क्रॉस करते समय तेज रफ्तार ट्रेन के आगे आया बाइक सवार युवक, कूदकर बचाई जान
Bijnor, Bijnor | Oct 5, 2024 बिजनौर में शनिवार को करीब शाम 4:00 बजे एक अज्ञात युवक गांव झलरा में बंद पड़े रेलवे फाटक को क्रॉस कर रहा था। अचानक से ट्रेन आ गई। और युवक ने कूद कर अपनी जान बचाई हादसे के दौरान बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया आनंन फानन में आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।