बिजनौर: बिजनौर सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं
Bijnor, Bijnor | Oct 5, 2024 बिजनौर में शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने सदर तहसील में पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान 50 से भी अधिक समस्याएं सुनी गई। तथा सभी प्राप्त शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। ताकि समय से प्राप्त शिकायतों का समाधान हो सके