बिजनौर: हल्दौर पुलिस ने मोहल्ला जमनावाला में दबिश देकर एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Oct 5, 2024 हल्दौर पुलिस ने शनिवार को ससय करीब 5 बजे वारंटी अभियुक्त अतुल कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को चकमा देकर फरार अतुल कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हल्दौर के मोहल्ला जमनावाला में पुलिस ने दबिश देकर अतुल को गिरफ्तार कर लिया है। और माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। बिजनौर जिले में पुलिस लगातार वारंटी व वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चला रही है